Loading...

हाथियों की टोली

यह छोटी पर मनोरम कविता हाथियों की टोली का मार्मिक आख्यान है। केवल आठ पंक्तियों में, छंदोबद्ध और तुकांत, यह कविता हाथियों की टोली के स्वभाव, प्रेम, परस्पर स्नेह और समूह भाव को व्यक्त करती है। भाषा सरल किंतु गहरे अर्थों को व्यंजित करने वाली है। साथ के चित्र कथानक को विस्तार और मूर्तता प्रदान करते हैं, ख़ास कर गहरी यादों को अंकित करता पूरे पन्ने पर फैला आँख की झुर्रियों का क्लोज़-अप। पारिवारिक प्रेम, बच्चों की सुरक्षा,और सयानों के वत्सल भाव को व्यक्त करती यह कविता हाथियों के जीवन का महाकाव्य है।

इकतारा, जुगनू प्रकाशन 2023 वरुण ग्रोवर गुंजन भारती

गप्पू गोला

गप्पू गोला बेहद मज़ेदार कविता है जिसमें लोकजीवन के खेल-गीतों की तरह बात से बात निकलती जाती है। ढीले छंद लेकिन कसी हुई लय में, प्रायः तुकों का प्रयोग करते हुए,यह कविता सहज ही अपने साथ लिए चलती है। भाषा बोलचाल की है, लेकिन कल्पना की उड़ान के लिए हमेशा पंख खोले। इसके चित्र पूरे पन्नों पर फैले शोख़ रंग वाले हैं। यह किताब ऐसे बनी है मानो कोई खिलौना हो।कविता की भाँति ही किताब भी पन्ना दर पन्ना खुलती जाती है, किसी प्राचीन पांडुलिपि की तरह।

प्रथम बुक्स 2023 जितेन्द्र भाटिया विष्णु एम. नायर

एक दो तीन

कितना मज़ा आता ऐसे ही बैठकर एक चिड़िया या किसी भी पक्षी को फुदकते, अपना काम करते देखने में। इस छोटी सी कहानी में जब एक जलमुर्गी और उसके चूज़े लेखक के घर में घुस आते हैं तो कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती। पर कहानी का अंत बहुत दिलचस्प है। एक ऐसी कहानी जो आपको याद रहेगी। बारीक चित्रांकन कहानी को विस्तार देता है। चूज़ों की हरकतों को कोमलता से हल्के रंगों में अंकित किया गया है।

इकतारा, जुगनू प्रकाशन 2023 मुकेश नौटियाल प्रोइति रॉय

1 3 4 5