Loading...

किताब का नाम: अंडे में एक और अंडा है   
लेखक/ चित्रांकन: कनक शशि
प्रकाशक: एकलव्य, पृ-28, मूल्य – 35 रूपये
विधा: कथेतर

यह किताब एक चित्र और शब्द पहेली की किताब है| जिसमे कोई तय कहानी नहीं है बल्कि हर बच्चा अपनी कल्पना और तर्क के मुताबिक इसको गढ़ सकता है| यह किताब बच्चों के कल्पना और तर्क शक्ति को तो बढाती ही है साथ ही उनको नए शब्द तलाशने को भी प्रेरित करती है|

इसमें पुस्तक का हर चित्र एक सुराग है, हर–एक चित्र के सुराग से हम उपयुक्त शब्द तक पहुँचते है. हरेक पन्ने पर एक तरफ चित्र दिए गए हैं, उस चित्र के मदद से किसी खास अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों को खोजना है| शब्द से शब्द का सफ़र बनता जाता है और चित्रों से शब्द जुड़ते जाते है| हरेक चित्र की एक कहानी भी है| किताब के पन्नों में कुछ खाली जगह है जहाँ बच्चे कुछ बना सकते है या शब्दों को लिख सकतें है| यह एक किताब जिस तरह से लिखी गयी है| जिससे बच्चे पढने के साथ साथ कुछ गतिविधियाँ भी कर सकते है|

इस किताब के चित्र ब्लैक एंड वाइट है, इस तरह से केवल दो रंगों के जरिये बनायीं गई किताब बताती है कि किताबों में रंगों का इस्तेमाल महत्व पूर्ण है पर दो रंगों के जरिये भी आकर्षक और उपयोगी किताब बनाये जा सकतें| यह दर्ज करना महत्वपूर्ण है कि इसके चित्रों को काफी बारीकी से बनया गया है|

पुस्तक का मूल्य केवल ३५ रूपये है, इससे इसकी पहुँच बच्चों के एक बड़े समूह तक बनती है|

हड्डी और अन्य नाटक

यह नाटक की किताब है जिसे एकलव्य प्रकाशन ने पब्लिश किया है|यह किताब चकमक मे प्रकाशित नाटकों का संकलन है जो अलग अलग समय चकमक मे प्रकाशित हुए|…

Gajendra Raut Parag Reads 7 June 2019

Mother Steals a Bicycle and other Stories

Mother Steals A Bicycle and Other Stories is a collection of stories told by the narrator, who shares with the reader a series of stories about her mother’s (Amma) exploits in a southern village in India where she grew up…

Swaha Sahoo Parag Reads 3 May 2019